रुद्रपुर SDM ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत लगाई रात्रि चौपाल,सुनी लोगो की जनसमस्याएं

रूद्रपुर । उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत बुद्धवार को राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ट्रांजिट कैम्प में रात्रि चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति सजग रहकर राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अन्य पात्रों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वार पर उनके साथ खड़ी है।

रुद्रपुर SDM ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत लगाई रात्रि चौपाल,सुनी लोगो की जनसमस्याएं

रात्रि चौपाल में 19 समस्याएं एवं मार्ग दर्ज कराई गई, जिसमें से 09 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन 10 समस्याओं का निस्तारण मौके पर संभव नहीं हो पाया है, ऐंसी समस्याएं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को हस्तान्तरित की जा रही है। श्री बिष्ट ने समस्याओं के निस्तारण हेतु सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के मंत्र को अपनाते हुए सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। श्री बिष्ट ने चौपाल में जनता सेे आजीविका के संसाधनों, शिक्षा, चिकित्सा एवं आधारभूत सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित विभागों के कार्मिकों को दिये। प्रमुख समस्याओं में राशन कार्ड, सफाई, रोड निर्माण आदि से सम्बन्धित थी।

प्रमुख समस्याओं में चुन्नीलाल ने राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने व सफेद राशन कार्ड बनवाने, हंसी देवी ने एपीएल राशन कार्ड के स्थान पर बीपीएल राशनकार्ड बनवाये जाने, सुशील मण्डल ने सफेद राशन कार्ड बनवाने, काजल ने अन्त्योदय राशन कार्ड बनवाने, पार्षद सुरेश चन्द्र गौरी ने वार्ड नम्बर 01 में राशन की दुकान के सम्बन्ध में, सुकन लाल ने राशन कार्ड बनाने के सम्बन्ध में, पार्षद सुरेश गौरी ने वार्ड नम्बर 01 में रोड एवं नाली बनाये जाने, जेष्ठा रेजीडेंस वेलफेयर सोसाइटी के सचिव ने पानी की निकासी के सम्बन्ध में, दिलीप अधिकारी ने वार्ड नम्बर 2 ट्रांजिट कैम्प के तीनो ओर सड़क निर्माण के सम्बन्ध में, मानिक लाल ने भूमि विवाद के सम्बन्ध में, पार्षद विधान राय ने वार्ड नम्बर 03 ट्रांजिट कैम्प फुटबाल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने आदि की मांग रखी।

रात्रि चौपाल में तहसीलदार पूजा शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement