जेसीज के यश छाबड़ा और अमन बवेजा बने सी.ए.

जेसीज के दो छात्रों यश छाबड़ा और अमन बवेजा ने चार्टेड एकाउनटेंट की फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय को एक बार फिर गौरवांवित किया ।इन्होंने सत्र 2014-15 में बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी ।ये दोनो बहुत ही मेधावी छात्र थे और इनका लक्ष्य शुरुआत से ही सी.ए. बनना था। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षको तथा माता पिता को दिया।यह विद्यालय के लिए बहुत गर्व की बात है कि जेसीज के 50 से।भी अधिक विद्यार्थी चार्टेड एकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं।

जेसीज के यश छाबड़ा और अमन बवेजा बने सी.ए.

विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं प्रदान की ।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दोनो मेधावी छात्रों को बधाई दी तथा कहा कि वे आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श उदाहरण हैं।इनके जूनियर सदैव उनका अनुकरण करते हैं। आने वाले विद्यार्थी इसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहेंगे। विद्यालय प्रबंधन सभी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement