बसपा का एक दिवसीय युवा कार्यकर्ता सम्मेलन बाजपुर सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया

बसपा का एक दिवसीय युवा कार्यकर्ता सम्मेलन बाजपुर सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया

 

 

काशीपुर। बहुजन समाज पार्टी का एक दिवसीय युवा कार्यकर्ता सम्मेलन बाजपुर सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राईन, नगीना सांसद गिरीश चंद जाटव, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह का बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष वसीम अहमद द्वारा स्वागत किया गया। युवाओं को बसपा से कैसे जोड़ा जाए सांसद द्वारा बताया गया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उत्तराखंड में युवाओं को भारी तादाद में पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव विनोद कुमार गौतम, प्रदेश सचिव राजेश गौतम, जिला प्रभारी खूब सिंह, पूर्व मेयर प्रत्याशी डॉ. एमए राहुल, अख्तर अली, सलीम अहमद अंसारी, अरविंद राणा वह राजेंद्र गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement