पढ़िए …नेटफ्लिक्स ने दिया जोरदार झटका , अब ज्यादा पैसे चुकाने होंगे 

पढ़िए …नेटफ्लिक्स ने दिया जोरदार झटका , अब ज्यादा पैसे चुकाने होंगे

 

 

 

मुम्बई वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix ने एक बड़ा फैसला लिया है। नेटफ्लिक्स ने कहा है कि अब भारत के लिए भी पासवर्ड शेयरिंग पर पाबंदी लगाई जाएगी। इसकी शुरुआत आज यानी 20 जुलाई से हो गई है। इससे पहले Netflix ने इस तरह का फैसला अमेरिका समेत कई देशों में लिया है। लगातार हो रहे घाटे के बीच कंपनी पासवर्ड शेयरिंग बंद कर रही है। यदि आप भी एक ही Netflix अकाउंट को कई डिवाइस में इस्तेमाल कर रहे हैं या दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं तो आपको एक ई-मेल मिलेगा। यदि एक ही अकाउंट कई लोग इस्तेमाल कर रहे हैं तो प्रत्येक सात दिन पर एक कोड के जरिए वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके अलावा प्राइमरी अकाउंट के वाई-फाई नेटवर्क से भी 31 दिनों में कम-से-कम एक बार कनेक्ट होना पड़ेगा। सीधे शब्दों में कहें तो Netflix चाहता है कि उसके एक अकाउंट का इस्तेमाल एक ही घर के कई सारे लोग करें, ना कि दोस्त और रिश्तेदार भी करें। इसका वेरिफिकेशन कंपनी आईपी एड्रेस, डिवाइस आईडी, नेटवर्क आदि के जरिए करेगी। Netflix के इस फैसले से भारत में बवाल होना तो तय है लेकिन जो इसके बिना नहीं रह सकते, उन्हें सब्सक्रिप्शन लेना ही होगा। ऐसे में कंपनी के एक्टिव सब्सक्राइबर्स बढ़ेंगे और रेवेन्यू में भी इजाफा होगा। भारत में Netflix के प्लान की शुरुआती कीमत 149 रुपये है। टॉप प्लान की कीमत 649 रुपये है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement