नशे के विरुद्ध जागरुकता अभियान में रैली निकालकर किया लोगो जागरूक

नशे के विरुद्ध जागरुकता अभियान में रैली निकालकर किया लोगो जागरूक

दिनेशपुर। आनंदखेड़ा ग्रामसभा में नशे के विरुद्ध जागरुकता अभियान के तहत जिला पंचायत सदस्य , ग्राम प्रधान, आंगनबाडी कार्यकर्ता व बच्चों के साथ नशे के विरुद्ध एक रैली निकाल कर जन जागरूकता अभियान चलाया।
ग्राम प्रधान आनंद खेड़ा एक इंद्रपाल सिंह के नेतेत्व में उप निरीक्षक नवीन सुयाल और मनोज कुमार केे साथ पुुलिस टीम व ग्रामीणों ने रैली निकाल कर जन जागरूकता अभियान चलाया। रैली के पश्चात उपस्थित सभी लोगों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराकर नशे सेे दुर रहने को कहा। इस दौरान यातायात नियमों के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गई। वहीं साथ में समय समय में घटित हो रहे विभिन्न प्रकार के साईबर अपराधों के सम्बन्ध मे अवगत कराया गया। तथा उससे किस प्रकार स्वंय तथा अपने परिवार को बचाया जा सकता है उसके सम्बन्ध में जानकारी दी गई तथा महिलाओं व छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराते हुए अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के दुर्व्यहार पर चुप न रहते हुए उसके खिलाफ आवाज उठाने को कहा। शिकायत हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न पोर्टलो के सम्बन्ध में जानकारी भी दी। इस अभियान में जिला पंचायत सदस्य अमिता विश्वास, ग्राम प्रधान चौ. इन्द्रपाल सिंह, प्रकाश अधिकारी, प्रकाश कुमार, डॉ निखिल विश्वास, अतुल शील, अजितेश पाइक,पूनम राय, मंजू बिस्वास, मालती राय, रतना मंडल, लता हालदार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement