जनता ने रखी बेहड़ के समक्ष समस्याएं

जनता ने रखी बेहड़ के समक्ष समस्याएं

 

किच्छा- जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ओर वर्तमान विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यालय पर तमाम क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिस पर विधायक बेहड ने उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसके निदान के आदेश पारित किए।

प्रत्येक सोमवार को विधायक बेहड के कार्यालय पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होता है। जिसमें वह तमाम क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनते हैं। जिसको लेकर आज प्रात काल से ही उनके कार्यालय पर फरियादियों का तांता लगा रहा ।

जिसमें क्षेत्रवासियों ने उन्हें राशन कार्ड, पेंशन, बिजली के बिल, पानी , स्वास्थ्य , शिक्षा तथा आधार कार्ड सम्बन्धी तमाम समस्याएं उनके सामने रखी।

बेहड ने अपने कार्यालय में सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना ,इस दोरान लीलावती पत्नी स्व मुन्ना निवासी गंगापुर लोहारी ने आर्थिक मदद हेतु ,वार्ड न०-19 सिरोलिकला के निवासी मंजूर, हीरालाल , इश्शाक ,वालिस, नसीम ने पीने के पानी की समस्या से अवगत कराया जिसपर विधायक बेहड़ ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को इस समस्या के निदान हेतु सार्वजानिक टंकी लगाये जाने हेतु निर्देशित किया ,सिरोली निवासी इकरार अहमद ने पुत्रियों के एडमिशन कार्य जाने की तथा वार्ड न०-06 के निवासीयों ने विधुत पोल लगाये जाने की मांग की,,वार्ड न०-10 बलवंत कालोनी के अशा बजाज ,सुरेश चन्द्र सक्सेना ,सोमनाथ शर्मा ,संदीप चुग ,जसवीर कौर ,सुनीता रानी , रोहित कुमार ने बलवंत कालोनी में 300 मीटर सड़क का निर्माण,किशनपुर निवासी क्रिशन पल गंगवार,नवीन कुमार मंदीप ,संजीव आदि ने 100 मीटर सड़क का निर्माण कराये जाने तथा खुरपिया भूडा के निवासीयों ने भूस्वामित्व दिआने की मांग विधायक बेहड़ के समक्ष रखी |

कुछ समस्याओ का विधायक द्वारा मौके पर हि निस्तारण किया गया व सभी को आश्वस्त किया कि बाकी सम्बन्धित समस्याओं को अधिकारियों को भेजा जायेगा और इनका हर हाल मैं निस्तारण किये जाने का प्रयास किया जायेगा |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement