ट्रेन की टक्कर से हुई हाथी की मौत,भोजन की तलाश में निकले थे चार हाथी

लालकुआं। सुभाष नगर के समीप टांडा जंगल से हाईवे पारकर गोला रेंज में भोजन की तलाश में चार हाथी प्रातः लगभग 4:30 बजे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे तभी लालकुआं से बरेली की ओर जा रही मालगाड़ी के इंजन से एक हाथी टकरा गया, मौके पर देखे जा रहे निशानों से पता चलता है कि मालगाड़ी हाथी को काफी दूर तक घसीट कर ले गई, जिससे हाथी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मौके पर रेलवे के मुख्य यातायात निरीक्षक काठगोदाम मोहन राम और बहेड़ी के पीडब्ल्यूआई नीतीश कुमार तथा तराई पूर्वी वन प्रभाग गोला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आर पी जोशी दलबल सहित पहुंचकर मामले की जांच में लग गए। रेलगाड़ी से कटकर एक और हाथी की मौत की दर्दनाक घटना से वन महकमे में हड़कंप मच गया है।
विदित रहे कि रेल विभाग और वन विभाग के बीच रात्रि के समय गूलरभोज एवं बरेली मार्ग पर बहुत ही कम गति से रेल गाड़ी चलाने पर समझौता हुआ था। परंतु रेल विभाग पर वन विभाग ने अनुबंध का पालन न करने का आरोप लगाया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement