काशीपुर पुलिस ने गस्त के दौरान कच्ची शराब की तस्करी करते एक युवक को दबोच लिया,इतनी शराब बरामद की

काशीपुर। क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस ने कच्ची शराब के एक शख्स को दबोचकर उसके कब्जे से 21 लीटर कच्ची शराब बरामद कर उसका आबकारीअधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत चालान कर दिया। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस के कांस्टेबल कृष्ण चंद्र व किशोर फर्त्याल ने ग्राम जगतपुर से यहीं के निवासी गुरसेवक पुत्र रामसिंह को दबोचकर उसके कब्जे से 21 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत उसका चालान किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement