संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ युवक, पुलिस जांच में जुटी

काशीपुर।संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति घर से लापता हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर श गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में मौहल्ला अल्ली खां निवासी अफरोज जहां पत्नी मौहम्मद नासिर ने बताया कि रोजी रोजगार प्रभावित होने के कारण पिछले कुछ समय से उसके पति के ऊपर काफी कर्ज हो गया। इस दौरान कर्ज वालों द्वारा उसके पति को बुरी तरह परेशान किया जाने लगा। परेशानी के आलम में वर्ष 2021 कि 19 अक्टूबर को उसका पति घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। महिला ने बताया कि पति के गायब होने के बाद उसने तमाम संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन उसका अब तक कहीं कोई पता नहीं चल सका है। तहरीर पुलिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement