निर्माणाधीन आरओबी का कार्य करते समय रेलवे पटरी पर क्रेन गिरी, बड़ा हादसा होते होते टला 

निर्माणाधीन आरओबी का कार्य करते समय रेलवे पटरी पर क्रेन गिरी, बड़ा हादसा होते होते टला

 

 

काशीपुर। रोडवेज बस स्टैण्ड के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन आरओबी पर आज सायं एक क्रेन के गिर गई, गनीमत यह रही कि क्रेन की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। क्रेन वहां लगे बिजली के तारों को तोड़ते हुए जमीन पर आकर गिरी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।

प्रशासन को मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत तहसीलदार युसुफ अली मौके पर पहुंच गये और निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक क्रेन को रेलवे लाइन से हटाने के लिए जेसीबी मौके पर पहुंच चुकी थी। जिस रेलवे लाइन के ऊपर क्रेन गिरी है वहां से दिन में बहुत सी ट्रेन गुजरती हैं। ऐसे में यदि क्रेन के गिरने के समय वहां से कोई ट्रेन गुजरती तो एक भयानक हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता और वहां काम कर रहे लोग भी इसकी चपेट में आ सकते थे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई अलबत्ता रेलवे संपत्ति को नुक़सान पहुंचा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement