डा.अनिल कपूर डब्बू ने मंडी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

डा.अनिल कपूर डब्बू ने मंडी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

सैकड़ों समर्थकों के साथ रुद्रपुर पहुंचे

रुद्रपुर डा.अनिल कपूर डब्बू ने रुद्रपुर पहुंच कर मंडी निदेशालय में पूजा अर्चना कर मंडी बोर्ड के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया उन्हें विधायक शिव अरोरा और एमडी आशीष भटगाई ने कार्यभार ग्रहण कराया

उत्तराखंड शासन द्वारा डा.अनिल कपूर डब्बू को उत्तराखंड विपणन बोर्ड (मंडी) का अध्यक्ष बनाने का आदेश आने के बाद श्री अनिल कपूर ने रुद्रपुर पहुंच कर सपरिवार पूजा अर्चना की फिर मंडी निदेशालय के कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया इस दौरान सैकड़ो समर्थकों ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया और काफी संख्या में लोग मंडी निदेशालय पहुंचे
कार्यभार ग्रहण करने के बाद अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि उनकी प्राथमिकताएं राज्य में किसानों के हित में नई-नई योजनाएं लाकर उनकी आय को दोगुना करना है उन्होंने कहा मंडी किसानों का अहित नहीं होने देगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement