-->

तराई किसान संगठन के कार्यकर्ता बैठे क्रमिक अनशन पर

खबरे शेयर करे -

*तराई किसान संगठन के कार्यकर्ता बैठे क्रमिक अनशन पर*

 

*व्यापार मंडल के अध्यक्ष खुल्लर भी बैठे समर्थन में*

 

*एक अक्टूबर को जोश भरने आएंगे गौरव टिकैत*

 

बाजपुर के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर बाजपुर तहसील परिसर में 60 वे दिन चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन में तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बलविंदर सिंह सहित हरभजन सिंह,परमजीत सिंह, करनैल सिंह बैठे।साथ ही बाजपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश राय गोरा खुल्लर भी आंदोलन के समर्थन में क्रमिक अनशन पर बैठे।

तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने कहा कि बाजपुर के किसानों मजदूरों व्यापारियों की लड़ाई में सभी किसान संगठन एकजुट हैं।उत्तराखण्ड सरकार हकों पर डाका मार रही है जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा

आंदोलन के समर्थन में क्रमिक अनशन पर बैठे व्यापार मंडल बाजपुर के अध्यक्ष गणेश राय गोरा खुल्लर ने कहा कि व्यापारी समाज तन मन धन से भूमि बचाओ आंदोलन के साथ है जब तक किसानों मजदूरों व्यापारियों को भूमि धरीअधिकार नहीं मिल जाते तब तक प्रत्येक संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे।

जानकारी किस नेता बल्ली सिंह चीमा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार उद्योगपतियों को तोहफा देने के लिए किसानों मजदूरों व्यापारियों की जमीन हड़पना चाहती है सरकारों को सही राह पर लाने के लिए संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है।

भारतीय किसान यूनियन के कुमायूं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा हुआ आयोजक राजनीत सिंह सोनू ने बताया कि एक अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत बाजपुर में आंदोलन कर रहे पीड़ितों की हौसला अप्जाई करने आएंगे।

यदि सरकार का रवईया यूं ही ढुलमुल रहा तो भविष्य में आंदोलन को और तेज करने की रणनीति बनाई जाएगी।

भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने तराई किसान संगठन व व्यापार मंडल बाजपुर सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।मंच को पूर्व कोतवाल एन,डी भट्ट, कुलबीर सिंह,अमरनाथ शर्मा, महेंद्र सिंह रंधावा आदि ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्म सिंह पड़ा व संचालन सनी निजर, विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

आंदोलन स्थल पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गिल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू ,किसान नेता हरपाल सिंह भट्टी, दलजीत सिंह रंधावा,सुरेश गोयल अशोक गोयल,आदि मौजूद थे।

 

*मशहूर पंजाबी सिंगर हैरी धनोआ भी आएंगे बाजपुर*

भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि एक अक्टूबर को भूमि बचाओ आंदोलन के दो माह पूरे होने पर होने वाली पंचायत में किसान आंदोलन में सक्रिय रहे सुप्रसिद्ध पंजाबी सिंगर हैरी धनोआ भी युवाओं में जोश भरने आएंगे 13 महीने चले किसान आंदोलन में लोगों को एकजुट करने में हैरी धनोआ के गीतों की बड़ी भूमिका रही थी।


खबरे शेयर करे -

2 thoughts on “तराई किसान संगठन के कार्यकर्ता बैठे क्रमिक अनशन पर

  1. **purdentix**

    PurDentix is a revolutionary oral health supplement designed to support strong teeth and healthy gums. It tackles a wide range of dental concerns

  2. **prime biome**

    The bodys natural process of skin cell renewal is essential for preserving a smooth, healthy, and youthful-looking complexion.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *