जय भवानी जागरण कमेटी की बैठक में कमेटी का पुर्नगठन किया गया,वरिष्ठ समाजसेवी सत्यप्रकाश सिंह अध्यक्ष चुने गए

दिनेशपुर। जय भवानी जागरण कमेटी की बैठक में कमेटी का पुर्नगठन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी सत्यप्रकाश सिंह सर्वसम्मति से इसके अध्यक्ष चुने गए। मंगलवार को वार्ड तीन स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में हुई बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष सत्यजीत विश्वास ने पिछले वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए अपनी कार्यकारिणी का इस्तीफा सौंपा। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन के साथ पूरे साल भर नगर में होने वाली विभिन्न धार्मिक आयोजनों पर चर्चा हुई। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही वरिष्ठजनों से परामर्श के बाद कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।वहां सुभाष गोयल, घनश्याम अग्रवाल, दीपक मक्कड़, गोपाल चक्रवती, रवि सरकार, मयंक अग्रवाल, सोनू गोयल पवन अग्रवाल आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement