मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जेसीज के तीन खिलाड़ियों का चयन

मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जेसीज के तीन खिलाड़ियों का चयन

माननीय मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना 2023-24 के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि के लिए जमीन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें बास्केटबॉल दीपांशु कोहली (14. 17 आयु, बालक वर्ग, दिव्यांशु बुडाकोटी (17-19 आयु, बालक वर्ग तथा बैडमिंटन खिलाड़ी हर्षवर्धन बिष्ट (14-17 आयु बालक वर्ग चयनित हुए। इस योजना के अंतर्गत एक वर्ष तक इन खिलाड़ियों को मासिक 2000/ की धनराशि प्रोत्साहन हेतु प्रदान की जाएगी।

विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर, निर्देशक  सुधांशु पंत प्रधानाचार्य  प्रवेश मेहरा सहित समस्त शिक्षकों ने इन खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रोत्साहन राशि से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने और खेल जगत में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement