खुले मकान में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

दिनेशपुर। खुले मकान में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार दिनेशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाफरपुर में एक मकान में एक व्यक्ति का शव है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी थानाध्यक्ष नवीन जोशी ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान नरेश तपाली ने फोन पर सूचना दी की उनके निर्माणधारी मकान के एक कमरे में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की शिनाख्त रुद्रपुर थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी प्रताप सिंह 45 पुत्र सोमपाल के रूप में हुई। उनका कहना था कि परिजनों के ने बताया कि मृतक दिमागी रूप से कमजोर था, और अत्यधिक शराब का सेवन करता था। उनका कहना है कि मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। पुलिस का मानना है कि अत्यधिक शराब के सेवन उसके मौत का कारण रहा होगा। पुलिस ने बाद में पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement