काशीपुर में हुआ कांग्रेस कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन

काशीपुर में हुआ कांग्रेस कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन

काशीपुर। मानपुर रोड स्थित उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में कांग्रेस कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा एवं समस्त विधायक प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य में मंच से संबोधन करते हुए कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। राहुल गांधी के द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकली गई, जिसमें देश को अमन चैन शांति एवं मोहब्बत का पैगाम राहुल गांधी के द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर से कार्यकर्ता मजबूत होकर कांग्रेस की रीती नीतियों को जन-जन तक अवगत कराकर आगामी लोकसभा चुनाव में मजबूत बनाएं। अन्य वक्ताओं ने आगामी निकाय, पंचायत व लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने का आहवान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किया। इस दौरान पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, जसपुर विधायक आदेश चौहान, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश, पूर्व विधायक नैनीताल संजीव आर्य, पूर्व सांसद गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व स्पीकर विधानसभा, पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, सीपी शर्मा, हेमंत खरगवाल, अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, संदीप सहगल एडवोकेट, मुक्ता सिंह, शशांक सिंह, आशीष अरोरा बॉबी, एनसी सिंह बाबा, पूजा सिंह, मनोज जोशी, सुशील गुड़िया, अरुण चौहान, अलका पाल, उमेश जोशी एडवोकेट, इंदूमान, उमा वात्सल्य, मीना शर्मा, डॉ. अब्दुल सकील, जितेंद्र सरस्वती, अजिता शर्मा, इन्दर सिंह एडवोकेट, चेतन अरोरा, प्रभात साहनी, राहुल रमनदीप कंबोज, लवदीप सिंह, वसीम अकरम, अब्दुल अजीज कुरैशी, सुरेश शर्मा जंगी, प्रदीप जोशी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, फिरोज हुसैन, अब्दुल सलीम एडवोकेट, राजू छीना, त्रिलोक सिंह अधिकारी, मंसूर अली मंसूरी, इलियास माहिगीर, साबिर हुसैन, सादिक हुसैन, शफीक अहमद अंसारी, जय सिंह गौतम, अफसर अली, निशित गुड़िया, लता शर्मा, मंसूर अली मंसूरी, अर्पित मेहरोत्रा, अब्दुल कादिर, मंसूर अली मेफेयर, महेंद्र लोहिया, नौशाद पार्षद, महेंद्र बेंदी, मोहम्मद आरिफ पार्षद मौजूद रहे। संचालन महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement