जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने मंडी समिति कार्यालय पहुंच कर धान खरीद के सम्बन्ध में मंडी सचिव व धान क्रय एजेंसियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए

खटीमा , जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने मंडी समिति कार्यालय पहुंच कर धान खरीद के सम्बन्ध में मंडी सचिव व धान क्रय एजेंसियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान हमारे लिए सर्वोपरि है इस लिए ध्यान रखे की निर्धारित मूल्य से कम मूल्य पर किसी भी किसान का धान क्रय न हो। उन्होंने उप जिलाधिकारी व मंडी सचिव से कहा कि कच्चा आढ़तियों व राइस मिलर्स से समन्वय स्थापित कर किसानों का धान समय से क्रय करवाए। इस दौरान राइस मिलर्स के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत अवगत कराया। जिपर जिलाधिकारी ने राइस मिलर्स के पदाधिकारियों से कहा कि समस्या का हर सम्भव समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी रविन्द्र बिस्ट, मंडी सचिव ललित पांडे, वरिष्ठ बिपरण अधिकारी जगदीश कलोनी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement