रूस ने किया यूक्रेन के कुछ शहरों में सीज़फायर, यूक्रेनियों को निकलने के लिए देगा वक्त

वसुंधरादीप ब्यूरो । रूस और यूक्रेन के बीच घमासान युद्ध जारी है. रूस लगातार यूक्रेन के शहरों पर हमले कर रहा है. रूस के हमले को लेकर आज संयुक्‍त राष्‍ट्र की शीर्ष अदालत में यूक्रेन युद्ध रोकने की मांग करेगा. यूक्रेन का तर्क है कि हमले के लिए मॉस्‍को का औचित्‍य नरसंहार कानून की दोषपूर्ण व्याख्या पर आधारित है. वहीं रूस पर पश्चिमी देश लगातार प्रतिबंध लगा रहे हैं. कई कंपनियों ने रूस में अपना कारोबार बंद कर दिया है. टिकटॉक ने रूस में लाइवस्‍ट्रीमिंग को बंद कर दिया है और नए वीडियो पोस्‍ट करने पर भी रोक लगा दी है. साथ ही ओटीटी प्‍लेटफॉर्म नेटफ्लिक्‍स ने रूस में अपनी सेवाओं को बंद करने का एलान किया है तो अमेरिकन एक्‍सप्रेस ने रूस और बेलारूस में अपनी सभी सेवाओं को निलंबित कर दिया है. नेटफ्लिक्स ने रूस में अपनी सेवा को निलंबित कर दिया है. एक प्रवक्ता ने अमेरिकी पत्रिका वैरायटी को बताया, “जमीन पर मौजूद परिस्थितियों को देखते हुए, हमने रूस में अपनी सेवा को निलंबित करने का फैसला किया है.”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement