व्यक्ति ने दो लोगों पर उसके द्वारा कोतवाली में गवाही देने पर उसकी पिटाई करने का लगाया आरोप

व्यक्ति ने दो लोगों पर उसके द्वारा कोतवाली में गवाही देने पर उसकी पिटाई करने का लगाया आरोप

 

 

काशीपुर। एक व्यक्ति ने दो लोगों पर उसके द्वारा कोतवाली में गवाही देने पर उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। मानपुर रोड स्थित प्रभु विहार कालोनी निवासी शिवओम शर्मा पुत्र सुरेश चन्द्र शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 नवंबर की दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठकर खाना खा रहा था कि यूसुफ खां पुत्र नामालूम व एक अन्य व्यक्ति उसकी दुकान पर आये और उसके साथ गालीगलौच कर बोले कि आज तूने कोतवाली में गवाही क्यों दी। शिवओम के मुताबिक विरोध करने पर उन दोनों ने उसे बुरी तरह पत्थर व धारदार हथियार से मारा पीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख यूसुफ खां उसे धमकी देता हुआ चला गया कि आज तो तू बच गया, आगे मौका मिलने पर तुझे व तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। शिवओम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने यूसूफ व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement