विधान सभा चुनाव 2022: यूपी में EVM पर मचे घमासान के बीच दूरबीन से स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी करते दिखे सपा के नेता

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान पूरे हो चुके हैं और कल यानी 10 मार्च को चुनाव का रिजल्ट आने वाला है. हालांकि इसी बीच सपा पार्टी के प्रमुख अखिलेश अखिलेश यादव  ने ईवीएम मशीनों को अवैध रूप से ले जाने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के लोगों को ईवीएम मशीनों पर नजर रखने को भी कहा है. सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है. जिसमें ये अनोखे अंदाज में ईवीएम मशीनों पर नजर रख रहे हैं.

सोशल मीडिया एप कू पर पोस्ट की गई वीडियो में सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा गाड़ी के ऊपर हैं और उनके हाथ में एक दूरबीन है. जिसकी मदद से वो ईवीएम के स्ट्रॉन्ग रूम पर नजर रखते हुए दिख रहे हैं. नेता योगेश वर्मा की तरह ही सपा से जुड़े अन्य लोग भी ईवीएम मशीनों पर निगरानी रख रहे हैं और पूरी कोशिश कर रहे हैं कि नतीजों से पहले किसी भी तरह की हेराफेरी ईवीएम मशीनों के साथ नहीं की जा सके.

यह है पूरा मामला

समाजवादी पार्टी  ने आरोप लगाया है कि ईवीएम मूवमेंट में चुनाव आयोग द्वारा  प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया है. समाजवादी पार्टी का आरोप है कि वाराणसी में मतगणना केंद्रों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को ले जाया जा रहा था.  इतना ही नहीं सपा ने कहा है कि वो वाराणसी में हुई ईवीएम मशीनों की गड़बड़ी को लेकर हाईकोर्ट जाएगी. पार्टी की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में पिटीशन फाइल की जाएगी.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement