पूर्व विधायक ठुकराल ने इंद्रा कालोनी स्थित गुरुद्वारा माता गुजरी में टेका माथा ।

पूर्व विधायक ठुकराल ने इंद्रा कालोनी स्थित गुरुद्वारा माता गुजरी में टेका माथा ।

रुद्रपुर । इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 5 में गुरुद्वारा माता गुजरी जी में
श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादो एवम धन माता गुजर कौर जी की शहादत को समर्पित महान शहीदी समागम में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गुरुद्वारे में आकर पवित्र गुरु ग्रंथ के समक्ष माथा टेका एवं गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को चार साहबजादे की स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया श्री ठुकराल ने कहा की आज की पीढ़ी को अपने इतिहास पर गर्व करना चाहिए उन्होंने कहा की चार साहिब जादों के बलिदान की शौर्य गाथा से आज की पीढ़ी को सीख लेने की अवश्यकता है।
इस दौरान सरदार दीदार सिंह, प्रीतम सिंह, चरणजीत सिंह, कुलदीप सिंह, कुलदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, सुखवंत सिंह, इंद्रजीत सिंह, समाजसेवी संजय ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, जगदीश सुखीजा, राजकुमार भूसरी, राजकुमार सीकरी, पवन गाबा पल्ली, दीपक सागर, सोनू गगनेजा,बंटी कोली आदि लोग उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement