सिविर में 139 लोगों की जांच की

  • सिविर में 139 लोगों की जांच की

बाजपुर।निदेशक होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं उत्तराखंड डॉ0 जी एल फिरमाल एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा0महेश चंद्र जोशी के आदेशानुसार” विकसित भारत संकल्प यात्रा” बहुद्देशीय शिविर ,राजकीय इन्टर विद्यालय ,हरिपुरा हरसान बाजपुर, उधम सिंह नगर , में विभागीय स्टॉल लगाया गया जिसमे डेंगू ,अन्य संक्रामक रोगो के विरुद्ध जागरूकता अभियान,निशुल्क होम्योपैथिक परामर्श एव दवा वितरण ,लाइफ़स्टाइल मोडिफिकेशन अभियान चलाया गया। योगाभ्यास सत्र का भी आयोजन किया गया ,जिसमे 24 छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग किया। शिविर मे डा0 शिखा सम्मल प्रभारी चि0 अ0, आयुष हेल्थ वैलनेस सेंटर,फार्मेसिस्ट वतन कुमार द्वारा औषधियों का निशुल्क वितरण,योग अनुदेशक कुलदीप सिंह और शहनाज द्वारा योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 119 लाभार्थी रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement