उपनिरीक्षक मोहन बोरा को चार हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा 

उपनिरीक्षक मोहन बोरा को चार हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

 

पुलिस महकमे में हड़कंप

 

एसएसपी ने उपनिरीक्षक बोरा को किया निलंबित

 

रुद्रपुर विजिलेंस हल्द्वानी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए केलाखेड़ा थाने में तैनात उपनिरीक्षक मोहन बोरा को 4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है विजिलेंस की कार्यवाही से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है

 

जानकारी के अनुसार केलाखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायत की थी की थाने में तैनात उप निरीक्षक मोहन बोरा ने बिजली चोरी के झूठे आरोप में मुकदमा दर्ज करने की एवज में चार हजार रुपए की मांग की थी जिस पर विजिलेंस ने उपनिरीक्षक मोहन बोरा को चार हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है इस मामले में एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी ने कार्रवाई करते हुए मोहन बोरा को निलंबित कर दिया है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement