ससुर ने दामाद के खिलाफ इस वजह से केस दर्ज कराया

काशीपुर। ससुर ने दामाद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दामाद नाबालिग साली को भगा ले गया। कचनालगाजी निवासी

व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 15 मार्च को ग्राम

हल्दुआशाहू जसपुर निवासी उसका दामाद रवि पुत्र मटरू उसके घर आया और अपनी

पत्नी को मायके छोड़ गया जबकि 16 वर्षीय साली को पीको कराने के बहाने ले

गया और वापस नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। अपहरण

का आरोप लगाते हुए उक्त व्यक्ति ने पुत्री की इज्जत व जान का खतरा बता

दामाद के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गुहार पुलिस से लगाई। पुलिस ने आरोपी

के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement