Big breaking :-देहरादून में यहाँ हुआ बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौत

Big breaking :-देहरादून में यहाँ हुआ बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौत

जनपद देहरादून – डूंग नामक क्षेत्र में आल्टो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।*

आज दिनाँक 28 फरवरी 2024 को स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि डूंग के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैं, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनाई व सभी शवों को स्थानीय पुलिस व लोगों की सहायता से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया जबकि 01 घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की सहायता से पूर्व में ही एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया गया था।

घायल का विवरण

1. श्री जीत बहादुर उम्र 35 वर्ष पुत्र सुख बहादुर
निवासी :-पो0 पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश

*मृतको का विवरण:-*
1: संजू उम्र 35 वर्ष निवासी: ग्रा0 सेंज पो0 पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश
2: सूरज उम्र 35 वर्ष निवासी: उपरोक्त
3: शीतल पत्नी सूरज उम्र 25 वर्ष निवासी: उपरोक्त
4: सजंना पुत्री सविता देवी उम्र 21 वर्ष निवासी: उपरोक्त
5: दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर उम्र 10 वर्ष निवासी: उपरोक्त
6: यश पुत्र सूरज उम्र 5 वर्ष निवासी: उपरोक्त

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement