जानिये धामी कैबिनेट 2.0 के चेहरे, सदस्यों ने ली शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट का गठन हो गया है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण की हालांकि पुष्कर सिंह धामी को 6 माह के भीतर विधानसभा का सदस्यता बनना है। सीएम धामी के बाद चौबट्टाखाल से विधायक सतपाल सिंह महाराज ने शपथ ली। जिसके बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण की। तत्पश्चात गढ़वाल के श्रीनगर से विधायक डॉ. धन सिंह रावत, नरेंद्र नगर से विधायक सुबोध उनियाल, सोमेश्वर से विधायक रेखा आर्या, बागेश्वर से चौथी बाद विधायक चंदन राम दास, सितारगंज से विधायक सौरभ बहुगुणा ने शपथ ग्रहण की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement