रुद्रपुर में कल होंगा बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट के कार्यालय का शुभारंभ 

रुद्रपुर में कल होंगा बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट के कार्यालय का शुभारंभ

 

 

विधायक शिव अरोरा ने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर ली बैठक

 

 

रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही रुद्रपुर में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा सयोजक शिव अरोरा ने कमर कस ली है उन्होंने नैनीताल रोड स्थित संगम मैरिज हॉल के निकट लोकसभा क्षेत्र के रुद्रपुर विधानसभा चुनाव कार्यालय बनाने का निर्णय ले लिया है जिसका उद्घाटन लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट द्वारा 19 मार्च को समय 3:30 बजे किया जाएगा जिसका शुभारंभ हवन पूजन कर होगा जिसके निमित्त विधायक अरोरा ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी उन्होंने कहा चुनाव कार्यालय खुलने के बाद चुनाव की सभी गतिविधियां इसी कार्यालय से सुचारू रहेगी

इस दौरान विधानसभा सहसंयोजक सुरेशकोली,मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता हरीश भट्ट, उपेंद्र चौधरी ,प्रीत ग्रोवर राधेश शर्मा, सोनू अनेजा ,जगदीश विश्वास ,राजेश जग्गा ,मुकेश पाल कुंदन राठौर ,प्रमोद मित्तल ,मयंक कक्कड़ संदीप राव ,महेश कोहली मनदीप वर्मा मुकेश रस्तोगी सुग्रीव यादव व अन्य लोग मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement