उधम सिंह नगर पुलिस के पकड़ में आया नशा तस्कर 16 ग्राम अवैध स्मैक सहित 01 अभियुक्त पुलभट्टा क्षेत्र से गिरफ्तार

उधम सिंह नगर पुलिस के पकड़ में आया नशा तस्कर 16 ग्राम अवैध स्मैक सहित 01 अभियुक्त पुलभट्टा क्षेत्र से गिरफ्तार

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आगामी लोक सभा निवार्चन के दृष्टिगत एनडीपीएस एक्ट सक्रिय अपराधियो के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे । जिस क्रम मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व,पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे आगामी निवार्चन के दृष्टिगत दिनांक 20-03-2024 को सघन चैकिग के दौराने ग्राम सतुएया बहेड़ी उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बॉर्डर क्षेत्र से अभि0 कृष्ण दास पुत्र नंद गोपाल दास नि0 ठाकुर नगर खेड़ा थाना ट्रांजिट कैंप जिला उधमसिह नगर उम्र 24 वर्ष को 16 ग्राम अवैध स्मैक में एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।बरामदगी के आधार पर थाना पुलभट्टा में गिरप्तार अभि0 के विरूद्ध FIR N0-68/2024 U/S 821/60 ndps एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है । नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार अभि0-

कृष्ण दास पुत्र नंद गोपाल दास निवासी ठाकुर नगर खेड़ा थाना ट्रांजिट कैंप जिला उधम सिंह नगर

बरामदगी-

16 ग्राम अवैध स्मैक मय मोटरसाइकिल

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement