संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत ,ससुरालियों पर लगा हत्या का आरोप जांच में जुटी पुलिस

काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। साथ ही मृतका के पति को हिरासत में लिया है। ग्राम नंदपुर नरका टोपा, बाजपुर निवासी सायरा पत्नी स्व. नजीर अहमद ने अपनी बेटी शाजिया का निकाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम परमानंदपुर में रहने वाले फरमान पुत्र शमशाद के साथ किया था। सायरा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि निकाह के बाद से ही शाजिया के पति व ससुरालीगण दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। शनिवार रात साजिया के ससुर शमशाद ने फोन पर बताया कि तुम्हारी लड़की खत्म हो गई है। सायरा अपने परिवार के लोगों को लेकर जब पुत्री की ससुराल परमानंदपुर पहुंची तो उसकी पुत्री शाजिया मर चुकी थी। साजिया के गले में कपड़े का निशान था, गला सूज रहा था, मुंह फैला हुआ था। साजिया का आरोप है कि उसकी बेटी को पति फरमान, सास समसुलनिशा, ससुर शमशाद तथा देवर भूरा ने दहेज के लालच में फांसी देकर मौत के घाट उतारा है। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement