नासूर बना काशीपुर का फ्लावर ओवर…सुशील गुड़िया

नासूर बना काशीपुर का फ्लावर ओवर…सुशील गुड़िया

काशीपुर। उत्तराखंड स्वतंत्रा सेनानी कांग्रेस प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील गुड़िया ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के दौरान जनता के बीच जाकर कहा कि भाजपा के नैनीताल लोकसभा सीट के सांसद के विगत संसद के 5 वर्ष की निष्फलता ही हमारा इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा है।उन्होंने कहा अजय भट्ट सांसद रहते हुए 5 वर्षों में अपनी 40 फीसदी सांसद निधि भी नहीं खर्च कर पाए। उन्होंने कहा अजय भट्ट के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री पद पर रहते हुए अग्निवीर योजना आयी, जिसने फौज में जाने का सपना देख रहे उत्तराखंड के युवाओं के सपने को चकनाचूर किया है।इस चुनाव में उत्तराखंड के युवा इसका जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन के लिए किसी भी सरकारी विभाग में उचित व्यवस्था नहीं करवाई जिसका जवाब सीनियर सिटीजन भी देंगे।उत्तराखंड में भाजपा का कितना विकास का दावा हैं वह दर्शाता हैं की नासूर बना काशीपुर का फ्लाइओवर जिसमें करोड़ों रुपया लगने के बाद भी खस्ता हाल अवस्था में पड़ा हैं। भाजपा की करनी और कथनी को दर्शा रहा है इसीलिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जनता संसद में भेज कर संपूर्ण नैनीताल लोकसभा क्षेत्र का विकास कराऐ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement