स्पेन में जौहर दिखाएगी पैरा खिलाड़ी प्रेमा

स्पेन में जौहर दिखाएगी पैरा खिलाड़ी प्रेमा

दिनेशपुर। अंतराराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रेमा लेवल-दो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वह 15 से 21 अप्रैल तक स्पेन के विक्टोरिया में होने वाली सात दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। वर्तमान में प्रेमा लखनऊ के डॉ शकुंतला मिश्रा नेशनल यूनिवर्सिटी में प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हैं और 11 अप्रैल को रवाना होंगी। प्रेमा ने बताया कि टॉप 10 में जाने के लिए उन्हें स्पॉन्सर की आवश्यकता है। बताया कि उनके पास अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हुनर ​​तो है, लेकिन आर्थिक स्थिती ठीक नहीं है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement