सड़क दुर्घटना में कार सवार दंपति के दर्दनाक मौत

किच्छा। हल्द्वानी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में कार सवार दंपति की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। बता दें अमित कुमार सक्सेना निवासी जवाहर नगर पंतनगर सेंचुरी पेपर मिल लालकुआ में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह लगभग ग्यारह बजे वह अपनी पत्नी दीप्ति सक्सेना एव दो बच्चो के साथ बरेली अपने चाचा की बरसी पर अपनी कार संख्या यूके 06 एवाई 3229 पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार हल्द्वानी रोड पर तीसरी मिल के निकट सामने से आ रही कार संख्या यूके04 टीबी 1283 से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि अमित की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में अमित एवं उसकी पत्नी दीप्ति की मौत हो गयी। जबकि उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया यहाँ से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement