सरकार के पाच साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर में मुख्य अतिथि अरविंद पांडे ने अपने कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी

दिनेशपुर। सरकार के पाच साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर में मुख्य अतिथि अरविंद पांडे ने अपने कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित कर राज्य सरकार की की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दी। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना गया।शुक्रवार को सरकार की प्रदेश भर में हुए कार्यक्रम के तहत गदरपुर विधानसभा का कार्यक्रम दिनेशपुर के जय नगर नंबर 3 गांव में किया गया यहां हुई बहुउद्देशीय शिविर में जनता को संबोधित करते हुए खेल व शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई गई है। सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाया गया है। इस दौरान कई लोगों को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। तमाम लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं से भी कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया मंत्री ने तत्काल उसके निस्तारण के आश्वासन दिए।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए राज्य की भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल में हुए तमाम कार्यों की जानकारी देकर राज्य में भाजपा की तमाम योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर जिले के विभिन्न विभागों ने अपने अपने स्टाल लगाकर विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी इस दौरान विभागों के द्वारा कई लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण भी किया गया। नोडल मुख्य कृषि अधिकारी ए के वर्मा,खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी,नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, जयनगर ग्राम प्रधान दीपक पाल, तरुण दुबे, भवेश विश्वास, सुनीता मिस्त्री, मोहन पानू, शत्रुघ्न सिंह राठौर, नारायण शाह, संजय शाह, दीपक गोस्वामी,प्रभा राय,बैजन्ती मंडल,पूजा मंडल, अनादि रंजन मंडल, हिमांशु सरकार, विकास बैरागी, सुरेश गुंबर, राजेश गुंबर, राकेश भुढडी, समेत दर्जनों मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement