दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हंगामा, सिसौदिया ने लगाया हमले का आरोप, जानिये क्या है मामला

दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बुधवार को कथित तौर पर जमकर उत्पात मचाया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके बीजेपी पर सीएम के घर पर सीएम के घर पर हमला कराने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद पुलिस ️ने प्रदर्शनकारियों को तुरंत मौके से हटाते हुए करीब 70 लोगों को हिरासत में ले लिया।


मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर ब्ब्ज्ट कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए हैं। गेट पर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए हैं।
उत्तरी जिले की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह 11ः30 बजे भाजपा युवा मोर्चा के लगभग 150-200 प्रदर्शनकारियों द्वारा मुख्यमंत्री आवास के बाहर (आईपी कॉलेज के पास लिंक रोड पर) फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के संबंध में दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री की टिप्पणी के खिलाफ धरना शुरू किया गया था।
इस दौरान दोपहर करीब 1 बजे कुछ प्रदर्शनकारी दो बैरिकेड्स तोड़कर सीएम आवास के बाहर पहुंच गए, जहां उन्होंने नारेबाजी और हंगामा किया। प्रदर्शनकारी अपने साथ पेंट का एक छोटा डिब्बा ले जा रहे थे। जिससे उन्होंने दरवाजे के बाहर पेंट फेंक दिया। इस हंगामे के बीच एक बूम बैरियर के साथ-साथ एक सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त पाया गया है।️
पुलिस टीम ने उन्हें तुरंत मौके से हटाया और करीब 70 लोगों को हिरासत में लिया। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरु की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement