जय मां भारती स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा चैती मेले में लगाए स्टॉल का हुआ समापन

जय मां भारती स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा चैती मेले में लगाए स्टॉल का हुआ समापन

काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में संचालित जय मां भारती स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री के लिए श्री चैती मेला परिसर में स्टाल लगाया गया था, जो कि लगभग 25 दिन तक चला। आज उसका समापन किया गया। अध्यक्ष
जसोदा रानी ने बताया कि चैती मेले में हमारे द्वारा शुद्ध और गुणवत्ता युक्त सामग्री का उपयोग कर तैयार किए गए उत्पादो की लोगों द्वारा खूब खरीदारी की गई। हमारे द्वारा नमकीन, अचार, चिप्स और पापड़ के साथ ही पूजन सामग्री बेची गई। उन्होंने बताया कि समाज में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है जिससे कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। सचिव हेमलता ने बताया कि यह समूह नगर निगम की सहायता से चलाया जा रहा है। जो भी महिलाएं इसमें कार्यरत है उन्हें कुछ धनराशि उपलब्ध कराई जाती है जिसके माध्यम से वह अपना व्यवसाय शुरू करती हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement