बंद घर का कुंडा तोड़कर चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान पुलिस जुटी जांच में

काशीपुर। चैती मेला और गर्मी आते के साथ ही चोर गिरोह ने क्षेत्र में अपनी धमक का अहसास कराना शुरू कर दिया है। कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत मौहल्ला कानूनगोयान में इसका असर साफ देखा गया। यहां अज्ञात चोर बंद घर के दरवाजे का कुंडा

काटकर घर में रखे हजारों रुपए के सोने,

चांदी के जेवर व नकदी

चोरी कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। मोहल्ला

कानूनगोयान निवासी शीशपाल सिंह यादव बीते शनिवार को घर के मुख्य द्वार पर ताला

लगाकर अपने पैतृक गांव गए थे बुधवार रात घर लौटे तो

दरवाजे का कुंडा कटा मिला। अंदर पहुंचे तो कमरे में रखी अलमारी से सोने की 2 अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, चांदी की 2

जोड़ी पाजेब, चांदी की एक

अंगूठी, चांदी के 2 सिक्के तथा 7 हजार रुपये गायब मिले। गौरतलब है कि कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र में नशेड़ी तत्वों का बोलबाला है। वहीं, कबाड़ी भी बड़ी संख्या में बगैर सत्यापन के गलियों में घूमते नजर आते हैं। पुलिस का नशेड़ियों व कबाड़ियों पर कोई अंकुश नहीं है। गश्त के नाम पर खानापूरी की जाती है। पुलिस की शिथिल कार्यशैली से असामाजिक तत्व अपराधिक वारदात को अंजाम देने से नहीं चूकते।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement