चैती मेला परिसर में चेकिंग अभियान चलाकर चार चालान काटे गये

चैती मेला परिसर में चेकिंग अभियान चलाकर चार चालान काटे गये

काशीपुर। चैती मेला परिसर में चेकिंग अभियान चलाकर चार चालान काटे गये। जिला अधिकारी एवं नगर आयुक्त द्वारा चैती मेले के समापन उपरांत द्वितीय बार निरीक्षण करते हुए मेले के मैदान में लगी दुकानों को हटवाने के साथ ही दुकानदारों द्वारा कूड़ा गंदगी किए जाने पर चलानी कार्यवाही किए जाने हेतु दिए गए आदेश के अनुपालन में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी द्वारा नगर निगम कर्मियों के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए चैती मेले में चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें गंदगी करने वालों के विरूद्ध मौके पर कार्यवाही करते हुए 9500 रुपये के 04 चालान किए गए। छापामारी दल में स्वास्थ्य लिपिक अब्दुल सलीम, विक्रांत यादव धनवीर सिंह रावत मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement