प्रकाश पाइप्स लिमिटेड में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

प्रकाश पाइप्स लिमिटेड में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

काशीपुर। भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के लिए नगर व क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छबील लगाकर शीतल पेय पदार्थों का वितरण किया जा रहा है। राहगीर इन शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर भारी राहत महसूस कर रहे हैं। इसी क्रम में मुरादाबाद रोड स्थित प्रकाश पाइप्स लिमिटेड द्वारा मंगलवार दोपहर शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रकाश पाइप्स परिवार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केपी सिंह, डीजीएम एचआर संजय शुक्ला, दान सिंह बिष्ट, आरपी पंत, राजेन्द्र मलिक, नरेन्द्र पांडेय, प्रभाकर सिंह, उदय प्रताप सिंह, राजीव गोस्वामी, पुष्पेंद्र चौहान, दीपक गोस्वामी, एचएन पांडेय, बीसी जोशी, विपिन शर्मा, विशम्भर राय व बीपी यादव आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement