श्रीराम संस्थान में कर्मचारियों के विकास हेतु फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन

श्रीराम संस्थान में कर्मचारियों के विकास हेतु
फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन

काशीपुर श्रीराम संस्थान में एफडीपी की श्रृंखला को जारी रखते हुए प्रबंधन विभाग के श्री दिनेश गिनवाल, सहायक प्रोफेसर एवं सुश्री सुनीता कुमारी ने 08 जुलाई, 2024 को आयोजित कार्यक्रम में एफडीपी के तहत जीवन में कार्य एवं जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण पर एक विश्लेषण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान अपने कार्य स्थल में सकारात्मक ऊर्जा के साथ उनका निर्वहन करने के सम्बन्ध मेें चर्चा की गई तथा कार्य व्यवहार में कैसे सुधार कर अपने संस्थान की कार्यक्षमता को बेहतर किया जा सकता है। संस्थान में आयोजित यह एफडीपी बहुत ही उत्साहवर्धक और ज्ञानवर्धक रहा।
कार्यक्रम में टीम प्रबंधन, शिक्षकों के विकास, शिक्षण पर फोकस, संचार और विश्लेषणात्मक कौशल पर प्रभावी ढंग से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संयोजन संस्थान की सिनियर मैनेजर श्रीमती अमृता अग्रवाल ने किया।
कार्यशाला के अंत में श्रीराम संस्थान के निदेशक डॉ0 योगराज सिंह ने प्रधानाध्यापको को सम्बोधित करते हुए कहा कि तनावमुक्त कार्यशैली को अपनाकर अपनी कार्यक्षमता को और अधिक विकसित किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement