अनियमितता मिलने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने जच्चा -बच्चा केंद्र को सील किया

अनियमितता मिलने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने जच्चा -बच्चा केंद्र को सील किया

काशीपुर। जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर की गई छापेमारी के दौरान अनियमितता मिलने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने जच्चा -बच्चा केंद्र को सील कर दिया। शनिवार दोपहर ढकिया गुलाबो स्थित जच्चा बच्चा केंद्र पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमरजीत साहनी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी द्वारा के दौरान केंद्र में कमियां पाई गई और डॉक्टर की डिग्री भी सही नहीं पाई गई। इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमरजीत साहनी ने शिक्षा बच्चा केंद्र को सील कर दिया। इस दौरान डा. अमरजीत साहनी ने कहा कि शुक्रवार को नगर निगम में एक बच्चे के जन्म विवरण संबंधी जांच हेतु इस केन्द्र पर टीम के सिर निरीक्षण किया गया तो अनियमितताएं मिलीं। इस पर केंद्र संचालक को शनिवार दोपहर तक आवश्यक प्रपत्र दिखाने की मोहलत देते हुए केंद्र में ताला लगा दिया गया। शनिवार दोपहर टीम मौके पर पहुंची तो अलग ही नजारा दिखा। बेख़ौफ़ होकर तमाम महिलाओं का उपचार किया जा रहा था।‌ आवश्यक प्रपत्र दिखाने में केंद्र संचालक असफल रहीं। इस पर जच्चा -बच्चा केंद्र जो कि डा. पूनम गोला के नाम से संचालित हो रहा था, को सील कर दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement