रोटरी क्लब रुद्रपुर का शपथ ग्रहण सम्पन्न

रोटरी क्लब रुद्रपुर का शपथ ग्रहण सम्पन्न

रोटरी क्लब रुद्रपुर का शपथ ग्रहण सम्पन्न

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयप्रकाश

रोटरी क्लब रुद्रपुर का शपथ ग्रहण सम्पन्न

सचिव नितिका ,कोषाध्यक्ष चंचल जीत ने ली शपथ

रोटरी क्लब रुद्रपुर का शपथ ग्रहण सम्पन्न

रुद्रपुर रोटरी क्लब के नवीन पदाधिकारियों का इंस्टॉलेशन समारोह भव्यता के साथ सोनिया होटल मे आयोजित किया गया इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नीरव निमेश उपस्थित थे साथ ही, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी सोनल अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन अनुराग सिंह, विशेष अतिथि के रूप में टाइटन कंपनी के संजय सिंघल, संसेरा कंपनी से दीपक सोनी और अनिल सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे

 

रोटरी क्लब रुद्रपुर के नए अध्यक्ष के रूप में रोटेरियन सीए जयप्रकाश अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया इसके साथ ही रोटेरियन डॉ. नितिका पांडे ने सचिव के रूप में और रोटेरियन चंचल जीत सिंह ने कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की

इस मौके पर क्लब के सभी रोटेरियन उपस्थित रहे और नए पदाधिकारियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

मुख्य अतिथि नीरव निमेश ने अपने संबोधन में कहा कि क्लब समाज के विकास में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है

उन्होंने क्लब को ग्लोबल ग्रांट और सीएसआर की ओर ध्यान आकर्षित करने का सुझाव दिया, जिससे सेवा भाव में क्लब और भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सके और एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके।

 

इस अवसर पर क्लब के नए अध्यक्ष रोटेरियन सीए जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब आने वाले समय में सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में नए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तत्पर रहेगा उन्होंने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय की आवश्यकताओं की पहचान कर, उन्हें सार्थक और प्रभावी परियोजनाओं के माध्यम से पूरा करना है

उन्होंने कहा चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा या पर्यावरणीय स्थिरता हो, हम एक साथ मिलकर समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने में काम करेंगे

इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट के अन्य पदाधिकारी भी इस इंस्टॉलेशन समारोह में उपस्थित रहे, जिनमें असिस्टेंट गवर्नर और डिस्ट्रिक्ट टेनिस कमेटी के चेयरमैन रोटेरियन जगदीश सिंह बिष्ट, इंटरनेशनल पीस कमेटी के को चेयरमैन रोटेरियन ओम सिंघल, डिस्ट्रिक्ट इंटरसिटी मीट के को चेयरमैन रोटेरियन मनोज अग्निहोत्री, और सीएसआर कमेटी के को चेयरमैन रोटेरियन डॉ. डी के भट्ट शामिल थे।

 

रोटरी क्लब रुद्रपुर कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब के पदाधिकारियों की उपस्थिति और उनके सहयोग के लिए रोटरी क्लब की ओर से हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया गया

इसके साथ ही रोटरी क्लब द्वारा हाल ही में विभिन्न स्कूलों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया गया इस अभियान में आरोग्य टीम के सदस्यों और सहयोगी डॉक्टरों का विशेष योगदान रहा, जिनके समर्पण और सेवाभाव के लिए क्लब ने उनका आभार व्यक्त किया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement