श्री सांई शिक्षण संस्थान जसपुर का बी०एड० द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत

श्री सांई शिक्षण संस्थान जसपुर का बी०एड० द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत

जसपुर कुमांऊ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारां बी०एड० द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया, जिसमें श्री सांई शिक्षण संस्थान महुआडाबरा, जसपुर का बी०एड० द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। बी०एड० द्वितीय सेमेस्टर में शाहिन ने 83.55 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, अंशु चौहान और वंदना जोशी ने 83.11 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया और वर्षा रावत ने 82.88 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रबंधक राजकुमार सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर निदेशक डॉ० अवनीश चौहान, प्राचार्या डॉ० ममता सिंह, कौशल कुमार, अतुल शर्मा, मुबीन अहमद, आशी वर्मा, आरजू, डोली चौहान, अलविशा, नदीम अकरम आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement