बिजली चोरी में दो लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

काशीपुर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी अथक प्रयासों के बाद भी थम नहीं रही है। अब कचनाल गाजी में बिजली चोरी करते पकड़े गए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया गया है। विद्युत विभाग के एसडीओ ग्रामीण सुनील कुमार ने कचनाल गाजी निवासी परविंदर सिंह पुत्र साहब सिंह तथा जसवीर सिंह पुत्र अमरीक सिंह के खिलाफ धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कराया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement