किच्छा में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया भीमराव अंबेडकर का जन्म उत्सव

किच्छा। शहर के इंदिरा गांधी खेल मैदान में भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बृज किशोर के द्वारा पूरी करी गई। जिसमें स्कूल के बच्चों के द्वारा कार्यक्रम भी किए गए।
साथ ही साथ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के बड़े पुत्र गौरव बहेड, राजेश प्रताप सिंह, लालकुआं नगर के चेयरमैन लाल चंद, उन्हीं के साथ किच्छा नगर के चेयरमैन दर्शन कोली भी मौजूद रहे। जहां पर राजेश प्रताप सिंह ने बाबा साहब के उच्च विचारों पर चलने की बात की और उनके बलिदान को ना भूलने का भी संकल्प लिया। इसी कार्यक्रम में अन्य लोगों की उपस्थिति भी रही। इस दौरान अमन कुमार, सुनील कुमार, किशन लाल, भगवानदास आनंद राजपाल, डॉक्टर सनी, समर सिंह, रामपाल गौतम, अमरदीप, सियाराम, जितेंद्र सागर, आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement