छठ महापर्व पर विधायक शिव अरोरा ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य, क्षेत्रवासियो के मंगलमय जीवन की कामना

छठ महापर्व पर विधायक शिव अरोरा ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य, क्षेत्रवासियो के मंगलमय जीवन की कामना

रुद्रपुर। लोक आस्था व सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर आज प्रातः रविंद्रनगर स्थित छठ घाट पहुंचकर उगते हुऐ सूरज को अर्घ्य देकर सूर्य भगवान की आराधना , आपको बता दे पूर्वांचल समाज का सबसे लोक पर्व छठ पूजा,जिसकी बहुत ज्यादा मान्यता मानी जाती है, तों वही व्रत मे डूबते सूरज की आराधना होती है ओर आज उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रत का समापन हुआ, आज सुबह ही विधायक शिव अरोरा माता बहनो के साथ पानी मे खड़े नजर आये,उन्होंने उगते सूरज को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य की आराधना कर समस्त क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की।
विधायक शिव अरोरा बोले छठी माई की कृपा सभी पर यू ही बनी रहे सभी दीर्घायु हों, विधायक बोले इस व्रत की बहुत मान्यता है ओर रुद्रपुर क्षेत्र मे जगह जगह छठ पूजा का आयोजन होता है वह गत दिवस भी घाटों पर भ्रमण करने गये थे ओर आज सुबह से ही वह रविन्द्रनगर छठ घाट आकर सभी के साथ भगवान सूर्य की आराधना मे शामिल हुऐ है।
विधायक बोले रुद्रपुर क्षेत्र जहाँ सभी समाज के पर्व बहुत आस्था के साथ मनाये जाते है जिसमे आपसी प्रेम सहयोग ओर आस्था नजर आती है यह हमारे क्षेत्र की खूबसूरती है कि हिन्दू समाज अपनी संस्कृति को उभारने के लिये ऐसे पर्व मे पूर्ण आस्था के साथ बढ़ चढ़कर भाग लेता है।

इस दौरान छठ पूजा कमेटी अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, राजेश कुमार, वीरेंद्र तिवारी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिवाकर पाण्डेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, विजय वाजपेयी, मयंक कक्कड़, सुनील यादव, डंम्पी चोपड़ा, दुर्गेश मौर्य, नन्दलाल वासु गुम्बर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement