औद्योगिक आस्थान समिति ने रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा का किया स्वागत

रुद्रपुर। औद्योगिक आस्थान समिति ने नवनियुक्त विधायक शिव अरोरा का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान ओद्योगिक जगत से सवाद कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक शिव अरोरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। वही समिति के लोगो द्वारा विधायक शिव अरोरा को बुके भेट कर स्वागत । वही विधायक शिव अरोरा ने औद्योगिक जगत के बुद्धिजीवी वर्ग को सम्बोधित करते हुए कहा एक देश की अर्थव्यवस्था में ओद्योगिक जगत के लोगो का एक महत्वपूर्ण योगदान रहता है और बहुत बड़े गरीब तबके के लोगो का रोजगार भी आप सभी के उद्योग पर निर्भर करता है। निश्चित रूप से हमारे क्षेत्र ने जीतना उद्योग को बढ़ावा मिलेगा उतना ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे और बेरोजगारी जैसी समस्या को कम किया जा सकेगा। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भविष्य में आप सभी को उद्योगों को सरकारी क्षेत्रो में आने वाली समस्या को कम करने के लिये हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। विधायक अरोरा ने कहा आप सभी के सहयोग और सुझाव से रुद्रपुर क्षेत्र के विकास को बहुत तेजी से करते हुए एक आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित करेगे। इस दौरान बाबा विक्रमजीत सिंह, बंशीधर गुम्बर, ओमप्रकाश अरोरा, सुभाष अग्रवाल, भगवानदास, मुलक सिंह, नत्था सिंह, अजीत मिगलानी, चेतन धीर, संजीव आहुजा, पंकज कालरा, विकास शर्मा, विशाल खेड़ा, शशांक गुप्ता, अनिल गुप्ता, मनोज अरोरा, रोहित गुम्बर, गुरपाल सिंह, रविन्द्र सिंह, अजीत पाल, मोहित कक्कड़, विकास सागर, सुनील सागर आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement