पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया

काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में ऑपरेशन प्रहार तथा ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 04 वांछित वारंटियों धारा 379/411 आईपीसी के वारंटी भट्टा कॉलोनी दोहरी वकील काशीपुर निवासी सत्योम पुत्र हर स्वरूप तथा चंद्रभान पुत्र हरगोविंद तथा धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी महादेव नगर निवासी मेहर सिंह पुत्र दीवान सिंह और द्वारिका विहार रम्पुरा काशीपुर निवासी लीलाधर जोशी पुत्र मोहन चंद्र जोशी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौड़, वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश शर्मा, उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, संतोष देवरानी, कांस्टेबल मुकेश कुमार, जगदीश पपनै, किशोर व दर्शन सिंह थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement