सार्वजनिक स्थान पर चला फैलाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों पर किया केस दर्ज

काशीपुर। सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। बांसफोड़ान पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में चौकी पुलिस की टीम ने शुक्रवार रात चौकी क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान जसपुर बस स्टैण्ड स्थित एक होटल के पास ठेले पर शराब पी रहे लोगों को खदेड़ दिया। मौके पर आधी बोतल अंग्रेजी शराब व प्लास्टिक के गिलास मिले। इस मामले में पुलिस ने मौहल्ला कटरामालियान निवासी शुभम पुत्र आनंद यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, महेशपुरा पुलिया के समीप ठेले पर शराब पिलाने के मामले में पंकज चन्द्रा पुत्र प्रेम बाबू चन्द्रा निवासी मौहल्ला महेशपुरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement