बार एसोसिएशन के तत्वाधान में गुरूतेग बहादुर जी का शहीदी दिवस व भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पुण्य तिथि मनाई गयी

बार एसोसिएशन के तत्वाधान में गुरूतेग बहादुर जी का शहीदी दिवस व भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पुण्य तिथि मनाई गयी

काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर के तत्वाधान में गुरूतेग बहादुर जी का शहीदी दिवस व भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पुण्य तिथि मनाई गयी। बार एसोसिशन अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे व बार के सचिव नृपेन्द्र कुमार चौधरी और एसोसिशन के पदाधिकारियो व सदस्यों द्वारा गुरू तेग बहादुर जी व डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया। एसो. अध्यक्ष श्री चौबे ने कहा कि गुरू तेगबहादुर साहब सिक्खो के 9वें गुरू थे। भारतीय परम्परा मंे उन्हे हिन्द की चादर कहा जाता है, क्योंकि वे हिन्दू धर्म की रक्षा करते हुये शहीद हुये थे। डॉ.आम्बेडकर को याद करते हुये उन्होंने कहा कि डा. भीमराव आम्बेडकर ने भारत के सविधान की रचना की, जिस सविधान का अनुसरण कर भारत आज तरक्की की ऊंचाईयों के छू रहा है। डॉ. अम्बेडकर ने अपने जीवन में महिला सशक्तिकरण व गरीबो के लिये वो कार्य किये जिससे उन्हे आज का भारत अवतार के रूप में सुशोभित करता है। इस मौके पर उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, उपसचिव सुरज कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, आडिटर हिमांशु विश्नाई, पुस्ताकालध्यक्ष सतपाल सिंह बल, प्रेस प्रवक्ता दुष्यन्त चौहान, कार्यकारिणी सदस्य कामिनी श्रीवास्तव, अर्पित सौदा, नरेशपाल, अमित गुप्ता, अमृतपाल, अमितेष सिसौदिया, अविनाष कुमार, नरदेव सिंह सैनी, आलोक माथुर, वीरेन्द्र चौहान, धर्मेन्द्र तुली, शैलेन्द्र मिश्रा, आनन्द रस्तौगी, विवेक मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement