लघु व्यापारियों ने विकास शर्मा को दिया समर्थन

लघु व्यापारियों ने विकास शर्मा को दिया समर्थन

लघु व्यापारियों को हर हाल में मिलेगा हकः विकास

रूद्रपुर। लघु व्यापार मण्डल ने एक कार्यक्रम मंे भाजपा मेय प्रत्याशी विकास शर्मा को चुनाव में पूरा समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान व्यापारियो ने विकास शर्मा का जोरदार स्वागत भी किया।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि लघु व्यापारियों की जो भी समस्याएं हैं उनका प्राथमिकता से निराकरण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि शहर में जिन भी लघु व्यापारियों को अतिक्रमण के चलते उजाड़ा गया है, उन्हें बसाने के लिए वेंडिंग जोन बनाया गया है, चुनाव के बाद वेंडिंग जोन में लघु व्यापारियों को दुकानें आवंटित करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि लघु व्यापारी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जायेगा। मेयर प्रत्याशी ने कहा कि ठेली फड़ वालों के साथ साथ नैनीताल रोड से उजाड़े गये व्यापारियों के पुनर्वास के लिए भी योजना बनायी गयी हैं, इसमें जो भी अड़चनें आयेंगी उन्हंे मुख्यमंत्री धामी से मिलकर समाधान कराया जायेगा।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने शहर के समग्र विकास के लिए मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा को विजयी बन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement